TheHindiBhaskar

हिंदी जगत मे आपके विचार दुनिया के समक्ष पहुँचाने वाली No.1 वेबसाइट www.thehindibhaskar.TK
04_Khana Khajana_Veg_(शाकाहारी) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
04_Khana Khajana_Veg_(शाकाहारी) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 दिस॰ 2013

विज्ञापन / समाचार भेजें केवल एक क्लिक में


अब आपके लेख हम तक भेजना हुवा और भी आसान !!!

 


जीहाँ, यहाँ हम आपको 'इमेल सबमिट फॉर्म' दे रहे हैं, 

जिसके जरिये आप सीधे ही हमें अपने लेख भेज सकते हैं.

-: समाचार या लेख कैसे भेजें ? :-

हम जानते हैं आपके अन्दर बेशुमार प्रतिभा (Talent) छिपी हुई है 

जिसे  आप दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं 

लेकिन अभी तक कोई अयसा जरिया आपको नहीं मिला 

जो आपको मंजिल तक पहुंचा सके

लेकिन अब इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म हुई 

www.TheHindiBhaskaer.tk आपके लिए वह  मंच / प्लेटफोर्म 

लेकर आया है जिसके ज़रिये आप दुनिया को 

अपना Talent दिखा सकते हो

यदि हिंदी लिखने में आपको कठिनाई हो तो इंग्लिश वर्ड में भी 

आप हिंदी भाषा टाइप करके भेज सकते हैं.

तो फिर देरी किस बात की ?

अभी लिख भेजिए 

अपने अनुभव, रचना, अपने समाचार, अपने विचार.

हम पहुंचाएंगे आपके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को 

दुनिया के कोने - कोने तक बिलकुल फ्री (फ्री ऑफ़ कोस्ट)

( विज्ञापन के लिए 500/-रु. शुल्क लागू )

 हिंदी में लिखने के लिए यहाँ से गूगल टूल्स का प्रयोग कर सकते

 हैं. या फिर यहाँ से Quillpad का प्रयोग करें. 
 --------------------------------------------------
फॉर्म न खुले तो यहाँ क्लिक करें.
----------------
----------------
-----------------------------------

नोट:- आपको इमेल के ज़रिये 'विज्ञापन शुल्क' भेजने की जानकारी दे दी जाएगी

12 जुल॰ 2013

आलू की पूरी


आलू की पूरी को आलू और अजवायन के साथ 
आटा गूंथ कर बनाया जाता है. 
ये खाने में बहुत स्वादिष्ट बनती है. 
आपको भी ये बेशक पसंद आएगी.

ज़रूरी सामग्री:

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • उबले आलू - 2 मीडिय़म साइज के
  • अजवायन - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - पूरी तलने के लिये

बनाने की विधि:

आलू को कद्दूकस कर लें. किसी बर्तन में आटा छान कर 
उसमें कदूकस किया आलू, नमक और अजवायन मिला लें. 
अब इसे पानी डालकर गूंथ लें.
 इसे पूरी के आटे जितना ही सख्त गूंथें.
आटे से छोटी-छोटी नींबू के आकार की लोईयां बना लें.
 एक लोई को लेकर उसे चकले पर 
3-4 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लें.
एक कढा़ई में तेल गरम करें. 
अब पूरी को गरम तेल में डाल लें और कलछी से दबाते हुए फ़ुलाएं. 
पूरी को पलटते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. 
जब पूरी तल कर तैयार हो जाए 
तो इसे नैपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकाल कर रख लें.
सारी पूरियों को इसी तरह 1-1 करके तल लें. 
आलू पूरी को अपनी पसंद की 
चटनी या सब्ज़ी के साथ परोसें और खाएं.
-------
निशा मधुलिका 

----------------
----------------

15 जून 2013

धनिया मिक्स आलू की सब्जी

 
सामग्री
हरा धनियां – 200 ग्राम
• आलू – 200 ग्राम
• सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा – 1 छोटी चम्मच
• हींग पाउडर – 1 पिंच
• अदरक - 1 इंच टुकड़ा
• प्याज़ – 1
• लहसुन – 4 से 5 क़लिया
• हरी मिर्च – 1से 2
• आमचुर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
• धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
• गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच

विधि

1. हरे धनियां के मोटे डंठलो को काट कर अलग कर लीजिये,
 उसके बाद धनिये को अच्छी तरह से धो कर अलग रख दीजिये।
2. आलू को धो कर, उसको मोटे मोटे टुकड़ो मे काट लीजिये।
3. प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को मिक्सी मे थोड़ा पिस ले 
(ज्यादा बारीक नहीं पीसना)।
4. कड़ाही मे तेल डाल कर गरम कर लीजिये, जब तेल गरम हो जाय तो हिंग और जीरा डाल कर तब तक पकने दे जब तक जीरे का रंग भूरा ना हो जाय। उसके बाद मिक्सी का पिसा मसाला डाल दीजिये। 
लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल दीजिये 
और मसाले को जब तक चम्मच से चलते हुए भूने 
तब तक मसाला तेल ना छोड़ने लगे।
5. उसके बाद कटे हुये आलू डाल दीजिये, और चम्मच से अच्छी तरह से चलते हुये मसाले के साथ मिला लीजिये। मसाले की कोटिंग आने के बाद, 2-3 स्पून पानी डाल दीजिये, 6-7 मिनट ढक कर धीमी आग पर पकने दीजिये। उसके बाद सब्ज़ी को चेक कर लीजिये आलू नरम हुये या नही, अगर नही तो 2-3 टेबल स्पून पानी डाल कर 3-4 मिनट और पकने दे, आलू नरम हो जाए तब सब्ज़ी पर अमचूर पाउडर और नमक डाल दीजिये।
6. सब्ज़ी पर हारा धनिया डाल कर 2 मिनट के लिये पकने दीजिये। 
हरा धनियां आलू की सब्जी बनकर तैयार है।
हरे धनियां आलू की सब्जी चपाती, परांठे या पूरी के साथ खाइये| 
 यह जानकारी यहाँ है
----------------
----------------

5 जून 2013

टमाटर का अचार

 
सामग्री :
500 ग्राम पके कड़े टमाटर, 350 ग्राम शक्कर, एकचौथाई टी कप कतरी हुई गाजर, तीन कली छिले हुए लहसुन, 10-12 काली मिर्च, तीन लौंग, एक बड़ी इलायची, आधा इंच बारीक कटी अदरक, चार समूची लाल मिर्च, एक टीस्पून ग्लेसियल एसिटिक एसिड, आधा टीस्पून कलौंजी एक टीस्पून पिसी मिर्च, थोड़ा सा जायफल पाउडर, थोड़ा सा जावित्री पाउडर, दो टेबलस्पून छिले हुए बादाम, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 8
विधि :
- टमाटर को पानी में उबालने के बाद छील लें। प्रत्येक को दो बराबर भागों में काटें।
- टमाटर का जूस और बीजे बाहर निकालने के बाद टमाटर के गूदे और जूस को एक किनारे रख दें।
- टमाटर के जूस को छानकर बीज से अलग कर लें। अब जूस में शक्कर मिलाकर उसे आधे घंटे के लिए रख दें।
- टमाटर के गूदे को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
- अब टमाटर और शक्कर के मिश्रण, गूदे के टुकड़े, गाजर, लहसुन, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची, अदरख और लाल मिर्च को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी-थोड़ी देर में चलाती रहें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण अपनी मात्रा का आधा न रह जाए और घोल से तार न टूटने लगें।
- अब इसे गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें एसिटिक एसिड, कलौंजी, पिसी मिर्च, जायफल, जावित्री, बादाम और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसे ग्लास जार में बंद करके फ्रिज में रखने पर लगभग एक साल तक रखा जा सकता है।

सौजन्य:- जागरण
---------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------

हरी मिर्च का अचार

 
सामग्री :
100 ग्राम मोटी हरी मिर्च, 1 टे.स्पून बेसन, 1 टे.स्पून सरसों का तेल, 2 चुटकी हींग, 1/2 टी स्पून जीरा, 1/2 टी स्पून राई, 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून सौंफ, 1 टी स्पून साबुत सौंफ, 1 टी स्पून अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 8
विधि :
मिर्च को धोकर डंठल तोड़कर बड़े टुकड़ों में काट लें। बेसन को सूखा हल्का ब्राउन होने तक भूनिये। कड़ाही में तेल गरम करके हींग, जीरा और राई डाल दें। जीरा और राई जब भुन जाये तो उसमें हल्दी, धनिया, पिसी हुई सौंफ, हरी मिर्च, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें।
एक टे.स्पून पानी डाल दें और 2 मिनट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दें। ढक्कन खोलकर भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। बेसनी मिर्च सादे पराठो के साथ सर्व करें।

---------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------

हर नई पोस्ट आपके इमेल पर मँगाइए !

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Subscribe in a reader